फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेडिकल शिविर में 45 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 07 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग बच्चों के लिए छह दिवसीय मेडिकल जांच शिविर की शुरुआत सोमवार को हुई। शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गुहला बलबीर कश्यप ने किया।

उन्होंने बताया कि पहले दिन गुहला ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों की जांच की गई, जिसमें कुल 45 बच्चों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया। इनमें बौद्धिक अक्षमता से ग्रस्त 27, दृष्टि बाधित 4, श्रवण बाधित 5 तथा अस्थि बाधित 9 बच्चे शामिल रहे। सभी बच्चों को मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन


जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि यह शिविर जिला कैथल के सभी खंडों के दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक दिन एक खंड के बच्चों की जांच की जाएगी।

कुशल कुमार ने कहा कि शिविर में लगभग 300 दिव्यांग बच्चे लाभान्वित होंगे। बच्चों को मेडिकल सर्टिफिकेट, सहायक उपकरण, बस पास, रेलवे पास आदि सुविधाओं की औपचारिकताएं भी मौके पर ही पूरी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान जांच कार्य में डॉ. राजीव मित्तल, डॉ. हिमांशु बंसल, डॉ. कविता गोयल, डॉ. अनिल अग्रवाल व सुनील कुमार की टीम का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सुरेश कौशिक (अधीक्षक), सुशील कुमार (डीएसएस), प्रिंसिपल मेधाव्रत शर्मा, श्यामलाल आर्य, अंजू शर्मा, विनोद आर्य, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार, मनजोत कौर, इंद्रजीत, कर्मवीर शर्मा, रजनी शर्मा, आशुतोष, राजबीर कौर, नीतू सिंह, अनीता रानी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें