फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोही स्कूल ग्योंग में 12वीं में 43 विद्यार्थियों को मेरिट

Tue, 20 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में आरोही स्कूल ग्योंग ने शानदार प्रदर्शन किया। 69 में से 43 विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट प्राप्त की है, जबकि 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 10वीं की परीक्षा में कुल 94 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इनमें 60 विद्यार्थी मेरिट सूची में रहे। छात्र साहिल ने प्रथम, छात्रा लवलीन ने द्वितीय तथा प्रीति और अजय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा दीक्षा ने पंजाबी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अन्य विषयों जैसे अंग्रेजी, हिंदी,
विज्ञापन


संस्कृत, संगीत, आईटी और सामाजिक विज्ञान में भी विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर हीरा सिंह, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, डॉ. विजय कुमार चावला, कुलदीप, निशा, डॉ. रीना, कुसुम, पूजा, दीपिका आदि उपस्थित रहे।
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

कैथल। शोरा कोठी स्थित बीआरडीएम पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। शानदार परीक्षा परिणाम के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में माहौल ख़ुशिया भरा रहा।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में एस.एस सोसाइटी के चेयरमैन रविभूषण गर्ग ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रेया गर्ग ने की।
विज्ञापन


मेधावी छात्रों को एमडी रविभूषण गर्ग ने पुष्प माला डालकर उनका स्वागत किया गया।अध्यापक छात्रों के ऊपर सारा वर्ष मेहनत करता है और उसका साकार रूप परिणाम में दिखाई देता है। प्राचार्या श्रेया गर्ग ने बता की कुल 17 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसने सात छात्र मेरिट सूची एवं 10 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें