फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विभिन्न मामलों में 43 आरोपी काबू

Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में 43 आरोपी काबू किए हैं। विशेष अभियान के तहत सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 70 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में शामिल 287 पुलिस कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर 12 मामले दर्ज किए । इनमें आबकारी अधिनियम के 10 मामलों में 10 आरोपी काबू करके 59 बोतल देसी व 66.4 बोतल हथकढी शराब व 1130 लीटर लाहन बरामद किया है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक सैल ने गांव करोड़ा निवासी बजिंदर को काबू करके 1.110 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं दो आरोपियों को काबू करके चोरी का गैस सिलिंडर बरामद कर लिया। पांच भगोड़े आरोपियो व नौ नॉन बेलेबल वारंट वालों को भी काबू किया गया। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 110 वाहनों के चालान काटे गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें