फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल-जींद मार्ग पर गांव देवबन के निकट हुए एक सडक़ हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाने में दी शिकायत में गांव कसान के सलिंद्र ने बताया कि 18 मई की सुबह उसके पिता बीजा राम गांव से खच्चर रेहड़ी लेकर शहर आ रहा था। जब वह गांव देवबन के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए उसे अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। एचसी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें