मारपीट करने और धमकी देने के दो मामलों में 8 गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामलों में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना चीका पुलिस के हेड कांस्टेबल भान सिंह की टीम ने आरोपी सतीश निवासी रेवर जिला जींद, रविंद्र व गुलाब दोनों निवासी पटियाला तथा मोहम्मद इमरान निवासी मलेरकोटल पंजाब को गिरफ्तार किया है। बदसूई निवासी हरप्रीत कौर की शिकायत पर 18 मार्च को पुलिस ने केस दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप था कि मामूली कहासुनी की रंजिश में उसके में घुसकर उसके व सके भाई के साथ मारपीट की गई। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना तितरम पुलिस के एचसी राजेश द्वारा आरोपी बलमत, सुभाष उर्फ कुकी, ईश्वर तथा सत्यवान सभी निवासी सिसला को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। उधर, मंजू पत्नी रामकिशन निवासी महावती जिला पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि 19 मार्च को दर्ज मामले अनुसार जब वह अपने पति के साथ गांव सिसला स्थित अपने खेत में सरसों काट रहे थे, तो आरोपियों के द्वारा दोनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।