सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने मोहा दर्शकों का मन
फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। कुरुक्षेत्रा पब्लिक स्कूल भागल में सोमवार को पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यतिथि के रुप में शिरकत की। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही व खंड शिक्षा अधिकारी गुहला प्रेम सिंह पुनिया विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल कमलेश चौधरी ने की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देश भक्ति, भंगड़ा व पंजाबी गिद्दा पर प्रस्तुती दी। प्रधानाचार्य कमलेश चौधरी ने बताया कि स्कूल के प्रथम वर्ष में बच्चों ने हर विषय में शानदार प्रदर्शन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव के जीवन में हर तरफ अंधकार है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से अछूता ना रहे। पुनियां ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के साथ साथ अब क्षेत्र के निजी विद्यालय भी लोगों को शिक्षित करने में अह्म भूमिका अदा कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के प्रेजीडेंट अवतार सिंह सीड़ा व डायरेक्टर नर सिंह पुनिया ने उनका आभार प्रकट किया।