होली पर्व न केवल भाईचारे का प्रतीक, बल्कि हमें हमारी सभ्यता और संस्कृति से भी जोड़ता
डॉ. राजेश कुकरेजा बने भाविप की पूंडरी इकाई के अध्यक्ष
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। भारत विकास परिषद की पूंडरी इकाई की ओर से रजनी रायल गार्डन पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका पूंडरी की अध्यक्ष संतोष खुराना मुख्यातिथि व नपा उपाध्यक्ष जयपाल सैनी बोबी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के पूंडरी शाखा के अध्यक्ष प्रभात गोयल ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
नपा अध्यक्ष संतोष खुराना ने कहा कि होली का त्यौहार न केवल भाईचारे का प्रतीक है, बल्कि हमें हमारी सभ्यता और संस्कृति से जोड़ने का काम करता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयपाल सैनी ने कहा कि समाज सेवी संस्थाएं न केवल समाज को सही दिशा दे सकती है, बल्कि समाज सुधार के सार्थक प्रयास भी कर रही है। समारोह के दौरान परिषद के पदाधिकारी डॉ. अशोक गर्ग, रामकुमार मित्तल, व कृष्ण क्योडक़ की देखरेख में भाविप की पूंडरी इकाई का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से डॉ. राजेश कुकरेजा को अध्यक्ष, रविकांत गर्ग को सचिव, दीपक नंदराजोग को कोषाध्यक्ष, अश्विनी खुराना प्रेस सचिव, हर्ष सेठी को उपाध्यक्ष, अनु सैनी को उपाध्यक्ष, विकास सिंगला सहसचिव, महिला संयोजिका अनु गोयल, सहसचिव इंदु शर्मा व डॉ. विनोद कपिल को संरक्षक चुना गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रवण सिंगला व नीतिका चुग ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बिजली निगम के एससी मुकेश चौहान, भाविप के सुधीर वालिया, डॉ. एससी बंसल, डॉ. देवेंद्र सैनी, विकास सिंगला, मनोज मंगल, रविंद्र पटपटिया, प्रमोद शर्मा, मुनीष गर्ग, रविकांत गर्ग, सुबोध गुप्ता, पंकज बंसल, राहुल सिंगला, सरदार कमलदीप, गीता नंदराजोग, बबिता सिंगला, पारूल गर्ग व चयनिका कपिल समेत परिषद के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।