फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। असंध रोड पर स्थित धर्मशाला में नगरपालिका कर्मचारियों ने हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर काले बिल्ले लगाकर बैठक कर रोष जताया। जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान संजीव कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारियों से किए वादों का पूरा नहीं कर रही है। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 16 दिनों की हड़ताल की थी। सरकार ने संघ नेताओं से बातचीत कर मांगों को 15 दिन में पूरा करने का विश्वास देकर हड़ताल को समाप्त कराया था, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। उसने बताया कि मुख्य मांगे जिनमें ठेका प्रथा समाप्त की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम व समान वेतन दिया जाए, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किया जाए व नई पेंशन बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, इन सभी मांगों को लेकर कमेटी के आह्वान पर 14 व 15 फरवरी को काले बिल्ले लगाकर गेट मीटिंग कर सरकार के प्रति रोष जताया जाएगा। 18, 19 व 20 फरवरी को प्रदेश के सभी निगम मुख्यालयों, नगर परिषद व नगरपालिकाओं के कार्यालय में भूख हड़ताल की जाएगी और 27 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ पर सभी कर्मचारी कूच करेंगे। इस दौरान बबली, रोहताश, सोनू, संजय, बंटी, संदीप, आरती, अन्नु, शमशेर, राकेश, नसीब, जसबीर, प्रेम, शेखर सहित कई कर्मचारी ने सरकार के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें