फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाई में शरारती तत्वों ने तोड़े गाड़ी के शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने तोड़े गाड़ी के शीशे
विज्ञापन

फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने गांव की गलियों में घुसकर उत्पात मचाया। जहां गली में खड़ी एक गाड़ी के शीशे तोड़े तो वहीं घरों व दुकानों के बाहर लगे बल्बों को भी फोड़ा। शरारती तत्वों ने रातभर पूरी दहशत मचाई। लगभग हर तीन, चार दिन में खेतों में किसानों की तारों को काटा जाता है और ट्रांसफार्मरों में से तारों को निकालकर उसे शरारती तत्व बेच रहे है। ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पाई निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी थी कि रात को शरारती तत्वों ने उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जिसकी आवाज सुनकर जब तक वे बाहर आए, तब तक शरारती तत्व फरार हो चुके थे। उन्होंने देखा कि राजकीय कन्या स्कूल के पास वाली गली में अनेक घरों व दुकानों के बाहर लगे बल्बों को भी शरारती तत्वों ने अपना निशाना बनाया हुआ था, जिसके बाद शरारती तत्वों के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले इन्हीं लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था और रोडवेज की बस में आग लगाई थी। अब ये घरों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें