फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद उप चुनाव के बाद कैथल की जनता को सुरजेवाला की असलियत का पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। हलका विधायक कुलवंत बाजीगर रविवार को आरएसएस के वरिष्ठ नेता अशोक गोयल के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को फोन पर ही निर्देश देकर उनका समाधान करवाया।
विज्ञापन

विधायक ने कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में यदि वे कैथल से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो उनकी हार तो तय है ही बल्कि उनकी जमानत भी बच नहीं पाएगी। कैथल की जनता को उनकी असलियत का पता चल गया है। हलका विधायक ने कहा कि 90 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक विकास हलका गुहला का हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ अमरेंद्र सिंह खारा, नरेश मुंजाल, अशोक गोयल, संजय सैनी नंबरदार, संगीत बंसल, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, केवल कृष्ण मिड्ढा, जितेंद्र चुघ, अशोक गोयल, नरेंद्र सैनी, नरेश सिंगला, शक्ति शर्मा, बिट्टू सैनी, सूरजभान शर्मा, श्रीराम वाल्मीकि, सलीम चीका, महेंद्र मुंजाल, राजेश मुंजाल, गगन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें