पूंडरी में सड़क हादसे में व्यक्ति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। पूंडरी निवासी रमेश पुरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह डॉ. बंसल की दुकान के सामने स्टेडियम के पास चाय का एक खोखा चलाता है। 23 जनवरी को वह चाय देने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक ने तेज गति व लापहरवाही से चलाते हुए उसको सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे में उसे काफी चोटें आईं हैं। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल दाखिल करवाया गया है। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।