फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से जूझ रहे गांव सजूमा के लोग, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत से जूझ रहे गांव सजूमा के लोग, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव सजूमा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण खारा पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की सप्लाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। पिछले दो महीने से स्वच्छ पानी की किल्लत झेल रही ग्रामीण महिलाओं ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीण संदीप, भरपाई देवी, प्रेमो देवी, नीलम रानी, सोनिया, सोमी, कमला, लाडी, भतेरी, ममता, राजू, जयवीर, महावीर और दूसरे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से विभाग की लापरवाही से ग्रामीण खारा पानी पीने को मजबूर हैं। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो पानी घरों में सप्लाई किया जा रहा है वह पीने योग्य तो क्या बर्तन व कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। मजबूरन महिलाओं को दूर-दराज के खेतों से पीने योग्य पानी भरकर लाना पड़ता है। इसकी शिकायत वे कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत विभाग द्वारा लगाए गए पानी के ज्यादातर बोर ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन वीके गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा खारे पानी की समस्या बारे में अवगत करवाया गया है। विभाग द्वारा तीन पानी सप्लाई के लिए ट्यूबवेल लगवाए गए थे। तीनों के पानी के सैंपल फेल पाए गए थे। नहरी पानी की किल्लत दूर करने के लिए नए टैंक की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही ग्रामीणों को स्वच्छ पानी की सप्लाई सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें