कलश स्थापना कर शुरु किए व्रत, पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की अराधाना
शहर के मंदिरों में सुबह चार बजे से ही शुरु हुई मां भगवती की पूजा अर्चना
फोटो नंबर-24 से 26, 40, 42, 61
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार से शुरू हुए नवरात्र उत्सव में पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना से विधिवत रुप से उत्सव की शुरुआत की। मंदिरों से ज्योति ले जाकर घरों में जोत जलाई गई। साथ ही घड़ स्थापित कर नवरात्र व्रत शुरू किए। पहले दिन सुबह चार बजे ही शहर भर में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडना शुरु हो गई। पहले दिन मां भगवती की अराधना करते हुए कलश की स्थाना की। शहर में स्थित बड़ी देवी और छोटी देवी मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। इन मंदिरों में मां के भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रही। पहले दिन के नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा हुई। छोटी देवी मंदिर रविदत्त शास्त्री ने बताया कि मां शैलपुत्री चैत्र नवरात्र की प्रथम अराध्य देवी हैं। यहां बड़ी देवी एवं छोटी देवी मंदिर में सुबह व शाम के समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
प्रथम नवरात्रे पर मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़:-सीवन में प्रथम नवरात्रे पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। माता के जयकारों से सारा माहौल ही धार्मिक हो गया। बाजारों में भी काफी रौनक थी व दुकानों को अच्छी तरह से सजाया गया था। कई श्रद्धालुओं ने घर में ही अखंड ज्योत प्रज्वलित की। मां भगवती के परम भक्त सुरेंद्र सरदाना, संगीत बंसल, विक्रम मुंजाल, भीम मेहता, प्रशांत आनंद, परवेश कुमार, चंद्रभान सैनी, पवन शर्मा, कंवल, अनिल संदूजा, शैली मुंजाल, ममता सरदाना, पूजा आनंद, शिल्पा, शालिनी, अंजू संदूजा आदि का कहना है माता भगवती बड़ी ही दयालु है व भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने वाली है।
राजौंद में प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में जय माता दी के जयकारों ने वातावरण भक्तिमय हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्रों के प्रथम दिन नवदुर्गा में प्रथम शैलपुत्री व द्वितीय ब्रह्मचारिणी माता की पूजा अर्चना की गई।
स्कूल में नवरात्रों का प्रथम दिन बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया
सीवन। स्टैंपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल व आई प्ले स्कूल में नवरात्रों का प्रथम दिन बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया गया। स्कूल की एमडी शैली मुंजाल व प्राचार्या रमनीक कालड़ा ने स्टाफ के सदस्यों के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की। शैली व रमनीक ने नवरात्रों के धार्मिक व वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत करवाया।
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
पूंडरी। नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर फतेहपुर में पहले दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सवेरे ही महिलाएं, पुरुष व बच्चे पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में पहुंचे। फतेहपुर स्थित इस देवी मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है। कहते हैं कि जो भी सच्चे दिल से यहां अपनी मुराद लेकर आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
नवरात्र के शुभारंभ पर निकाली प्रभात फेरी:-
फोटो संख्या-52
कैथल। जय मां दुर्गा सेवा समिति पटेल नगर द्वारा हर वर्ष की भांति मां की प्रभात फेरियां पहले नवरात्र से लेकर चौदस तक निकाली जाएगी। बुधवार की प्रभात फेरी कर्मचंद गर्ग पटेल नगर गली नंबर पांच में संपन्न हुई। जिसमें भक्तों ने महामाई का गुणगान किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विनोद सिंगला, प्रदीप सिंगला, राजिंद्र गोयल, सौरभ, पंकज, सुमित, सोनू मौजूद रहे।