बीडीपीओ ब्लॉक भवन के कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
फोटो संख्या-9
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हलका गुहला में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र का पिछड़ापन दूर हुआ है। विधायक रविवार को चीका में बनने वाले बीडीपीओ ब्लॉक के नए भवन के कार्य का शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। इस भवन को एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
विधायक ने कहा कि इस नए भवन के बनने से यहां आने वाले क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। ग्रामीण आंचल से जुड़े कार्यों को करवाने में आमजन को जहां लाभ मिलेगा, वहीं अधिकारी भी एक अच्छे वातावरण में बैठकर जनहित से जुड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे। इस मौके पर हरदीप आंधली, नेत्रपाल शर्मा, मंगतराम संधु, शुभशेर सिंह, जय प्रकाश सीड़ा, राजेश ठाकुर, शमशेर सिंह, मुखत्यार सिंह, गोपी, जसविंद्र, महावीर सिंह काजल, हरदीप सिंह आदि माजूद थे।