फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकौत में नरेश कुमार बनें सरपंच तो गांव रोहेडिय़ां में रीतू बनीं पंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाल ब्यूरो
कैथल।
रविवार को ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में जिले में गांव काकौत में सरपंच व ब्लॉक समिति सदस्य तो गांव रोहेड़ियां में पंच के लिए मतदान हुआ। जिसमें गांव काकौत में नरेश कुमार 50 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर सरपंच बने। वहीं गांव रोहेड़ियां में रीतू 62 वोटों के बड़े मार्जिन से पंच बनीं। ब्लॉक समिति सदस्य के लिए हुए काकौत में चुनाव के बाद मतपेटियां कैथल पहुंचा दी गई हैं। जिनकी गिनती बाद में की जाएगी।
दोनों गांवों में सुबह मतदान शुरू हो गया था। 4 बजे के बाद गिनती शुरू की गई। काकौत में नरेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी सतपाल को 50 वोटों से हरा दिया। दोनों जगह गांव के सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए थे। काकौत गांव में ब्लॉक समिति सदस्य के लिए भी मतदान हुआ है। जिनकी गिनती के लिए पेटियां टीम ने जिला प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

काकौत गांव में सरपंच सत्यराम व ब्लाक समिति सदस्य फतेह सिंह की मृत्यु के बाद पद खाली हो गए थे। इस पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। नरेश कुमार को 1296 मत मिले, जबकि हारने वाले उम्मीदवार सतपाल को 1246 मत मिले। तीसरा उम्मीदवार जो चुनावी मैदान में था उसे 350 वोट मिले हैं। 15 वोट अयोग्य करार दिए गए हैं। चार हजार में से 2946 वोट डाले गए। सरपंच पद के लिए विजयी हुए नरेश कुमार के समर्थकों ने जीत की खुशी में गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

रीतू ने कविता को 62 वोटों से हराया : गांव रोहेड़ियां में वार्ड नंबर पांच के लिए पंच का चुनाव हुआ। सुबह आठ बजे से चार बजे तक गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वोट डाले गए। कुल 122 वोटों में से 102 वोट डाले गए। जिसमें रीतू देवी को 82 व कविता को मात्र 20 वोट ही मिले। रीतू ने 62 वोटों से जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी में सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। वार्ड के सदस्यों ने जश्न मनाया। गांव के सरपंच रामफल सैनी ने बताया कि जब से नई पंचायत बनी है तब से इस वार्ड में पद खाली पड़ा था।


काकौत में नरेश कुमार सरपंच, रोहेड़ियां में रीतू बनीं पंच
- ब्लॉक समिति के लिए मतपेटियां जिला मुख्यालय भेजी गईं, शांतिपूर्वक संपन्न हुए चुनाव
फोटो संख्या-25 व 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें