फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के दौरे से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, विपक्ष में बौखलाहट-बराला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि आगामी 15 फरवरी को जींद होने वाली प्रदेशस्तरीय मोटरसाइकिल रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचेंगे। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लेकिन विपक्ष बौखला गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को शुभम पैलेस में पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रविभूषण गर्ग की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में बराला ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जिससे वर्ष 2022 तक उनकी आय दोगूनी करने के लक्ष्य को हासिल करने में आसानि होगी। अन्य किसी वर्ग पर भी सरकार ने कोई बोझ नहीं डाला। मजदूर वर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों और किसान वर्ग पर सरकार इस इस बजट पर पूरा ध्यान दिया है।
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पर चार्जशीट के मामले पर बराला ने कहा कि कांग्रेस का इस तरह से बीजेपी पर आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। यह कार्रवाई कोई बदले की भावना नहीं की गई है। बल्कि सीबीआई की कार्रवाई का हिस्सा है। बीजेपी सरकार का इस मामले में कोई दबाव नहीं है। कांग्रेस पार्टी का यह आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधिक स्थिति पर बराला ने कहा कि जितनी भी वारदातें सामने आ रही हैं, उनके आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



अमित शाह के दौरे से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, विपक्ष में बौखलाहट-बराला
भाजना एनजीओ प्रकोष्ठ रविभूषण गर्ग की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
फोटो संख्या-36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें