कर्मचारी ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे-रोशन
पूंडरी। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के सामने गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान रोशन लाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुएण् रोशन लाल व सचिव लाभ सिंह ने अपने संयुक्त ब्यान में कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समय पर वेतन दिया जाए, ईपीएफ व इएसआई लागू की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पुरा नहीं किया गया तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर सर्व-कर्मचारी संघ जिला प्रधान सत्यवान, जिला प्रधान कैथल विजय शर्मा, जिला प्रधान वन विभाग कृष्ण करोड़ा, ब्लाक प्रधान दर्शन लाल, अमित कुमार, सुभाष करोड़ा, कपिल जांगड़ा, पवन जेई व डिपंल शर्मा भी मौजूद रहे।