जनता के हितों से कुठाराघात कर रही है भाजपा
सीवन। गुहला से पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्लूराम बाजीगर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक प्रदेश में चाहे किसी पार्टी की भी सरकार रही हो पर भाजपा सरकार का तो नाम झूठ बोल कर वोट लेने के लिए गिनीज बुक में लिखा जाना चाहिए। सता में आने से पहले भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने प्र्रदेश व देश की जनता से बहुत वायदे किए व जनता को अच्छे दिन आने के सपने दिखाए पर सता प्राप्त करते ही भाजपा वाले पलट गए व आम जनता के हितों से कुठाराघात करने लग गए। आज देश में विकास होने की जगह भाजपा सरकार विनाश करने पर लगी हुई है। आज किसान, दुकानदार, कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर सहित हर वर्ग इस सरकार के खिलाफ धरने व प्रदर्शन करने को मजबूर है व जनता पर नित नए-नए तुगलकी फरमान जारी करना क्या जनता के लिए यही अच्छे दिन हैं। भाजपा का तो बस नहीं चलता यह तो रोटी खाने पर भी टैक्स लगा दे। जनता को फिर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कांग्रेस पार्टी का शासनकाल याद आने लग गया है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलदेव ङ्क्षसह बल्ली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।