फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों पर दर्ज मुकदमें वापिस ना लेने पर अध्यापक संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों पर दर्ज मुकदमे वापस न लेने पर अध्यापक संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

केस दर्ज करने के विरोध में 13 नवंबर से लघु सचिवालय परिसर में धरने का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला प्रशासन द्वारा अध्यापकों पर दर्ज मुकदमे को वापस न लेने पर अध्यापक संघ ने सोमवार को बाद दोपहर लघु सचिवालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। सचिवालय परिसर में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेंद्र मोर व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान बलबीर सिंह की अध्यक्षता में जमकर नारेबाजी की गई। अधिकारियों को ज्ञापन देकर गुहला प्रशासन द्वारा अध्यापकों पर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन 12 नवंबर तक कोई भी कार्रवाई करने में विफल रहता है तो शिक्षक संघर्ष समिति 13 नवंबर से जिला सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव शमशेर कालिया ने कहा कि अभी तक तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और थाना प्रभारी गुहला के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गयी है। जिसे लेकर अध्यापकों ने गहरा रोष व्याप्त है। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार नेतेवाला आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के राज्य उपमहासचिव शिवचरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान छज्जू राम, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सतबीर गोयत, मनोज नैन, बलवान छोत, जगजीत फौजी, कृष्ण यादव, जसविंदर चहल, जयप्रकाश शास्त्री, कंवरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह व सुरेश द्राविड़ अध्यापक नेताओं ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें