फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमा ऐसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल पर चिकित्सक, सरकार के प्रति जताया रोष
विज्ञापन

नीमा एसाोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने की हड़ताल
सीवन। डाक्टरों की नीमा ऐसोसिएशन के भारत बंद के आह्वान पर सीवन ब्रांच के डाक्टरों ने भी पूर्ण हड़ताल की व केंद्र की भाजपा सरकार को रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने वाली सरकार बताया। एसोसिएशन सीवन के डाक्टरों ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार नीमा एसोसिएशन के डाक्टरों के लिए एनसीआईएसएम कानून बनाने जा रही है जिसके तहत बीएएमएस डाक्टर केवल आयुर्वेदिक दवाई ही मरीजों को दे सकते हैं। डा. कमला मदान, डा. आभा चुटानी, डा. किरण नागपाल, डा. शिखा सिंगला, डा. गुलशन नागपाल, डा. राजेंद्र चुटानी व डा. प्रदीप सिंगला ने बताया कि हम तो गांवों में बैठकर नाममात्र पैसे लेकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मरीज को आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दोनों ही मिश्रित दवाईयों की आवश्यकता होती है। पर सरकार हमारे जैसे बिना किसी फीस व बिना किसी स्वार्थ के मरीजों के लिए कार्य करने वालों के हितों पर ऐसा काला कानून बनाकर कुठाराघात कर रही है। जिससे गरीब व आम आदमी के लिए इलाज महंगा हो जाएगा। आज तो एक दिन की हड़ताल हुई है अगर सरकार ने यह प्रस्तावित बिल वापस नहीं लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने से नहीं पीछे हटेंगे व इसकी सारी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें