फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 हजार 378 पेंशन धारकों की अगस्त माह की नहीं मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार 378 पेंशन धारकों की अगस्त माह की नहीं मिलेगी पेंशन
विज्ञापन

आधार कार्ड का नंबर सही न होने के कारण रोकी गई पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 20 हजार 378 पेंशन धारकों को इस बार पेंशन नहीं मिलेगी। इन पेंशन धारकों की अगस्त माह की पेंशन रोक दी गई है। जब तक वे अपने आधार कार्ड के नंबर विभाग में ठीक नहीं करवाएंगे, तब तक यह पेंशन जारी नहीं होगी। विभाग ने आधार कार्ड नंबर ठीक करवाने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने का फैसला लिया है। लोग संबंधित क्षेत्र में जाकर अपने आधार कार्ड के नंबर ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि जिन पात्रों के पेंशन के रिकार्ड में आधार कार्ड नंबर गलत दर्ज की गई है, ऐसे व्यक्तियों की संख्या 1299 है। इसके अलावे तथा 6 हजार 4 लाभ पात्रों के डाटा में आधार संख्या गलत दर्ज की गई है। एक हजार 32 लाभ पात्रों के आधार कार्ड हरियाणा राज्य से बाहर बनवाए जाने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 12 हजार 43 लाभपात्रों के डाटा में दो या अधिक बार संख्या दर्ज की गई है। ऐसे लाभ पात्रों की अगस्त 2017 से पेंशन वितरण रोक दिया गया है। जैसे ही इन लाभ पात्रों की सही आधार संख्या दर्ज हो जाएगी। उनकी पेंशन का भुगतान विभाग द्वारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें