फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल युवा सभा ने दी 133 परिवारों को मासिक पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
133 परिवारों को दी मासिक पेंशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्रवाल युवा सभा द्वारा दी जा रही मासिक पेंशन वितरण की कड़ी में रविवार को सभा कार्यालय में पेंशन वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल युवा सभा के प्रधान दीक्षित गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उनकी माता आशा रानी ने पहली पेंशन देकर इसकी विधिवत तौर पर शुरूआत की। प्रधान दीक्षित गर्ग ने कहा कि सभा लंबे समय से समाज की सेवा करती आ रही है। पेंशन योजना में समाज के 133 परिवारों को 500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को जरुरतमंद परिवारों को यह मासिक पेंशन दी गई। इसके अलावा कई अन्य सेवा कार्य भी चलाए जा रहे हैं। इन सभी परिवारों को 20 व 21 सितंबर को महाराजा अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के लिए विधिवत तौर पर निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन भव्य होगा। कार्यक्रम में समाज के कई बड़े ओहदों पर विराजमान व्यक्तित्व भाग लेंगे। इसके आयोजन मेें समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभा सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ सुनील जिंदल, रोहित गोयल, अनिल गर्ग, जोनी मित्तल, हैप्पी बंसल, अमित बंसल, संजय मित्तल, आदित्य गोयल, सोनू बंसल, पूर्व प्रधान रामकुमार बंसल, प्रवीण जैन, अशोक किच्छानिया, नीरज गर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें