फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ट्रेडिंग से हो धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-ट्रेडिंग से हो धान की खरीद
विज्ञापन

कैथल। भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य ने कहा कि व्यापारी किसानों को सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत से लूटते हैं। आर्य ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में ऑन लाइन सिस्टम करने की बात कर रही है, परंतु किसान की व्यापारियों द्वारा खरीद की जाने वाली सल में ई-ट्रेडिंग व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू नहीं कर रही है। सरकार की खरीद एजेंसियों द्वारा जो किसान का धान खरीद किया जाएगा, वो ऑन लाईन ई-ट्रेडिंग किया जाएगा, जबकि किसान से व्यापारियों द्वारा खरीद किए जाने वाला अनाज पहले की तरह आढ़ती के माध्यम से ही होगा। जिसका सीधा सा मतलब है कि किसान की फसल पर व्यापारी की ही मनमानी होगी। व्यापारियों द्वारा खरीद किए जाने वाले धान में बहुत से व्यापारी किसान को जे फार्म काटकर ही नहीं देते है और अन्य किसी नामों से फार्म काटकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। भारतीय किसान संघ इस व्यवस्था को सहन नहीं करेगा और इसके खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डा. गुलतान, श्रीराम मोहना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें