फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद पूंडरी में बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फैसले के बाद ही पूंडरी के बाजार बंद
विज्ञापन

पूंडरी (ब्यूरो)। डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद अनिष्ट की आशंका के चलते लोगों ने बाजारों में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। जाट आरक्षण के दौरान कैथल जिलों में सबसे अधिक प्रभावित रहा। पूंडरी शहर आज तक भी उस दास्तां को भूला नहीं पाया है, जिसको देखते हुए दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर दीं। शहर के नागरिक भी अपने घरों में बैठे टीवी के माध्यम से विभिन्न शहरों में हो रही घटनाओं को देखते रहे। उधर प्रशासन का खुफिया तंत्र व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी बरते हुए है। थाना प्रभारी धर्मपाल नैन ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं, परंतु डेरा सत्संग भवन और आसपास के क्षेत्र के डेरा प्रेमी शांति बनाए हुए हैं, जिसके लिए वे व प्रशासनिक अधिकारी शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन, भारतीय किसान संघ प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य, किसान सैल जिलाध्यक्ष डा. गुलतान व अन्य पदाधिकारियों ने भी शांति व सद्भावना बनाए रखने के लिए डेरा प्रेमियों से मुलाकात की व उनसे अपील कि की वे संविधान व कानून में विश्वास रखते हुए पूरी तरह शांति बनाए रखें और शरारती तत्वों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें