फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी बनाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सरी बनाने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 11 से 21 अगस्त तक माली एवं नर्सरी उत्पादन पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को सीवन वन विभाग की नर्सरी एवं जामुन वाटिका सीवन का भ्रमण करवाया गया। केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डा रमेश वर्मा ने बताया कि जिले के बेरोजगार नवयुवकों के लिए इस 11 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बागवानी व वानिकी पौधों की नर्सरी तैयार करने की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। सोमवार को जामुन वाटिका व वन विभाग की नर्सरी के भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को नर्सरी रेखांकन, बडिंग, ग्रफ्टिंग, इनर्चिंग, पॉलीथिन में पौधे तैयार करना व नर्सरी के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। केन्द्र के वैज्ञानिक डा. जसबीर सिंह ने बताया कि माली का प्रशिक्षण उपरांत बेरोजगार नवयुवक अपना काम धंधा करके 10 से 12 हजार रुपये प्रति माह कमा सकते हैं। माली प्रशिक्षणार्थी अर्बन एरिया के मकानों में स्थित लानों के रख रखाव से भी अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। केन्द्र के वैज्ञानिक अजीत सागवान ने नर्सरी में उपयोग होने वाले औजारों के रखरखाव के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी तथा बताया कि इस प्रशिक्षण में कैथल व आसपास के जिलों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डा रमेश वर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कैथल समय समय पर जिले के नवयुवकों व नवयुवतियों के लिए कृषि आधारित धन्धों जैसे मधु मक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, डेयरी फार्मिंग, माली व नर्सरी उत्पादन पर, व्यावसायिक प्रशिक्षणों का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में 11 अगस्त से 21 अगस्त तक इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें