यशपाल मलिक के दौरे को लेकर 10 प्रचार कमेटियों का गठन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में लगाई ड्यूटियां
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हरी सिंह फौजी रोहेड़ा की अध्यक्षता मे आर्य समाज मंदिर में हुई। जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना ने बताया की 23 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. यशपाल मलिक प्रात: 11 बजे नई अनाज मंडी कैथल में हल्का स्तरीय मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा द्वारा 10 प्रचार कमेटियों का गठन किया गया। जो गांव-गांव जाकर लोगों को 23 जुलाई को होने वाले कार्यकर्ता सम्मलेन का जाट समाज के लोगों को न्योता देंगे। उन्होंने बताया जिन लोगों को प्रचार व प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गई हैं, उनमें कुलदीप गढ़ी, महेन्द्र अटेला, अमरनाथ नरड़, मिया सिंह जाजनपुर, राम करन चहल, राजा कसान, सुरजीत हरिपुरा, सुरेन्द्र चंदाना, बलवान कोटड़ा, प्रवीण किच्छाना शामिल हैं। बैठक में सांसद राजकुमार सैनी द्वारा दीन बंधू सर छोटू राम के बारे में की गई टिप्पणियों की घोर निंदा की गई। मीटिंग में प्रस्ताव पास किया गया और सांसद के खिलाफ डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर रामचंद्र फौजी सोंगल, महेंद्र प्योदा, होशियार प्योदा, राजपाल रामगढ, महेंद्र रामगढ, पाला बैनीवाल बूढ़ा खेड़ा, सुरजीत बैनीवाल, सुखविंदर धुंधरेहड़ी, महाबीर दिल्लोवाली, जयप्रकाश दिल्लोवाली, पाला धुंधरेहड़ी, मा. सुन्दर लाल, बलू गुलयाणा, पाला मेहला सोंगल, संदीप बनवाला, प्रवेश ग्योंग, गुरदीप ग्योंग, पंजाब सिंह कैरों, प्रेम मलिक, रतन चन्दाना व पवन मौजूद रहे।