अस्पताल को दिलवाए 100 गद्दे और अन्य सामान
मरीजों को मिलेगी राहत
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा द्वारा किए गए जिला अस्पताल के दौरे के बाद डीसी ने मरीजों की राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिला रेडक्रॉस के माध्यम से मरीजों के लिए सामान की व्यवस्था के निर्देश दिए। जिसमें गद्दों, बिजली के पंखों सहित डस्टबीन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि डीसी ने निर्देश दिए हैं कि जिला अस्पताल में जरुरत के लिए 100 गद्दे, 100 डस्टबीन व 50 पंखें उपलब्ध करवाए जाएं। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही अस्पताल में ये सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। विदित रहे कि डीसी सुनीता वर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल का दौरा कर यहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया था।