स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण
डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच हुए झगड़े का मामला
कैथल। राजौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व फार्मासिस्ट के बीच हुए झगड़े के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डॉक्टर के खिलाफ फार्मासिस्ट ने विभाग को लिखित शिकायत दी थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने एसएमओ डॉ. रजनीश मल्होत्रा को जांच के लिए राजौंद भेजा। एसएमओ मल्होत्रा ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। नींबू का पेड़ काटने को लेकर डॉक्टर व फार्मासिस्ट के बीच हुए झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि फार्मासिस्ट ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने एसएमओ डॉ. रजनीश को राजौंद भेजा। वहां दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। मामले को उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा।