फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 41 प्रतिशत उमस, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
जवाहर पार्क में पेड़ की छाया में दाना चुगते पक्षी और गिलहरी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर में शनिवार को भीषण गर्मी और अत्यधिक उमस ने लोगों को पूरी तरह से बेहाल कर दिया। तेज धूप और हवा में मौजूद 41 प्रतिशत की भारी उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लू के थपेड़ों के कारण राहगीर और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

चिपचिपी गर्मी के कारण लोग पंखे और कूलर के सामने भी पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान छलांग लगाकर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण अब रात के समय भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
कंक्रीट के मकान दिनभर तपने के बाद रात को हीट वेव छोड़ रहे हैं जिससे घरों के भीतर का वातावरण बेहद गर्म और दमघोंटू हो गया है।
11 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, लू जैसी स्थिति : दिन के समय 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे को सूती कपड़े से ढककर और छाते का इस्तेमाल करते नजर आए। गर्मी के इस प्रकोप के कारण बिजली की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें