फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में मिशन बुनियाद कार्यक्रम में 400 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Wed, 20 Nov 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मिशन बुनियाद के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी स्कूल मुखिया, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के साथ साथ आठवीं और 10वीं के विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देना था।

यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद अनु टांक मुख्य अतिथि रही। विशिष्ट अतिथि के तौर नवीन मिश्रा विकल्प फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक ने शिरकत की। सबसे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का सभी ने मिलकर स्वागत किया।
विज्ञापन


कन्या स्कूल राजौंद के प्रिंसिपल अजय मलिक को इस कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, मनमोहक एकल डांस और ग्रुप डांस किया। इसके बाद वीडियो के माध्यम से मिशन बुनियाद और सुपर 100 कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर खंड पंचायत और विकास अधिकारी अनु टांक ने भी सभी बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा और अपने एचसीएस बनने के सफर बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। इसके बाद विकल्प फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक नवीन मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार से आज मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग ने हमारे जीवन पर काफी असर डाला है।
विज्ञापन






जिंदगी में ठहराव कैसे हो इसके लिए उन्होंने कहा कि हमें सर्वशक्तिमान, सर्वज्ञ, दिकपाल बनने की आवश्यकता है तभी हम जीवन में ठहराव कर सकते है। सुमेधा जो कि सुपर 100 कार्यक्रम से निकलकर आज एमबीबीएस की पढ़ाई सूरत के सरकारी मेडिकल काॅलेज से कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें