कलायत। आईटीआई परिसर में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कंपनियों ने 40 बेरोजगारों को नौकरी के लिए चयन किया। मेले में 130 युवाओं ने भाग लिया था।
आईटीआई के ईएसआई वीरेंद्र श्योकंद ने बताया कि रोजगार मेले के आयोजक डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड रहे। कंपनी प्रतिनिधि एसआर उपासना व सचिन कुमार ने पात्रों का साक्षात्कार किया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 130 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से कंपनी प्रतिनिधियों ने 40 उम्मीदवारों को चयनित किया। उपासना सिंह ने कहा कि कंपनी की ओर ये चयनित सभी उम्मीदवारों को उनका नियुक्ति पत्र मेल के जरिये भेजा जाएगा। इस मौके पर संस्था इंचार्ज कर्मचंद, जीआई दलशेर सिंह, रामफल सिंह, अनुदेशक प्रमोद, राकेश रांगी, तरसेम चंद, प्रमोद कुमार व नरेश कुमार अनुदेशक मौजूद रहे।