हुडा सेक्टर-18 निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से 44 हजार 44 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
सेक्टर-18 निवासी गुरबचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच फरवरी शाम को उसके पास ममेरे भाई सुनील कुमार का फोन आया कि उसे किसी जानकार को 25 हजार रुपये भजने है। इसके लिए अज्ञात व्यक्ति का नंबर दिया गया। इसके बाद अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें उसे फोन-पे ऑन करने को कहा और एक रुपया भेजने के लिए बोला। उसने अपने खाते से एक रुपया भेज दिया। फिर उसी नंबर से 20 हजार रुपये रिक्वेस्ट आई। बाद में उसके बैंक खाते से ब 20022 रुपये कट गए। इसके बाद जब उक्त व्यक्ति से पैसे कटने के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने पिन गलत डालने की बात कही। इसके बाद दोबारा रिक्वेस्ट भेजी गई। इस दौरान भी उनके बैंक खाते से 20022 रुपये कट गए। पीड़ित ने कहा कि उनके बैंक खाते से 40044 रुपये खाते से कट गए। उन्होंने अपने मामा के लडक़े सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।