फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगे

Fri, 26 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। वार्ड-4 के किसान परिवार को तरावड़ी निवासी एजेंट ने वैध तरीके से अमेरिका भेजने का झांसा दिया। फिर 40 लाख रुपये लेकर युवक को डंकी रूट पर भेज दिया। इस दौरान युवक सात देशों की खाक छानता रहा और अंततः 11 महीने तक विदेशी जेलों में अमानवीय प्रताड़ना झेलने के बाद भारत लौट पाया। अब शिकायत करने पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
पीड़ित किसान मुकेश कुमार ने बताया कि तरावड़ी निवासी एजेंट गुरपेज विर्क ने उनके रिश्तेदारों के माध्यम से संपर्क साधा था। एजेंट ने भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे यशविंदर को वैध तरीके से अमेरिका पहुंचा देगा। 40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


बेटे के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में किसान ने अपनी जमीन और जमा पूंजी को जोड़कर किस्तों में पूरी रकम एजेंट को सौंप दी लेकिन किसान परिवार का आरोप है कि एजेंट ने उनके साथ धोखा किया। यशविंदर ने बताया कि एजेंट ने सीधे अमेरिका भेजने के बजाय उसे जानलेवा डंकी रूट पर धकेल दिया।



सात मुल्कों में घुमाया, मेक्सिको बॉर्डर पर पकड़ा गया युवक

लड़के को पहले स्पेन और दुबई भेजा गया। इसके बाद उसे ग्रीस और अल-सल्वाडोर के रास्ते मेक्सिको पहुंचाया गया। मेक्सिको बॉर्डर से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करते समय अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया। यशविंदर 16 दिसंबर 2024 से 8 दिसंबर 2025 तक विदेशी जेलों में बंद रहा। इस दौरान उसे मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ शारीरिक यातनाएं भी झेलनी पड़ीं। लंबे संघर्ष के बाद वह भारत लौट सका।



रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी

बेटे के वापस आने के बाद जब पीड़ित किसान मुकेश कुमार ने एजेंट गुरपेज विर्क से रकम वापस मांगी तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि एजेंट ने पैसे लौटाने के बजाय उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार और अधिक डर व तनाव में आ गया। मजबूर होकर पीड़ित ने अब पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी

विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कलायत बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें