कैथल। पुलिस ने जून माह में अब तक नशा एवं शराब तस्करी से जुड़े 29 मामलों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि टीम ने विशेष अभियान चलाकर 11 मामले दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से 69.330 किलोग्राम डोडा पोस्त, 21.850 किलोग्राम गांजा, 3.239 किलोग्राम अफीम, 1 किलो 84 ग्राम चरस तथा 121.019 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी मात्रा में लाखों रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया।