कैथल। गांव खरक पांडवा और चौशाला में मोबाइल टावरों से बैटरी और उपकरण चोरी करने के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुनाल गर्ग की अदालत ने शिकायतकर्ता की ओर से आरोपियों की पहचान नहीं करने, स्वतंत्र गवाह के मुकरने और चोरी का सामान बरामद नहीं होने को अहम आधार माना। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में असफल रहा।
मामले के अनुसार जींद जिले के गांव दालमवाला निवासी रणबीर सिंह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर था। कंपनी इंडस मोबाइल टावरों की सुरक्षा का काम देखती है। शिकायत के अनुसार 7 दिसंबर 2023 को गांव चौशाला के मोबाइल टावर से बीबीयू उपकरण और 19 दिसंबर को गांव खरक पांडवा के टावर से एचबीएल कंपनी की 24 बैटरियां चोरी हो गई थीं। 27 दिसंबर 2023 को कलायत में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।