फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 375 वाहनों को खंगाला छह आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीजीपी अजय सिंघल के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में जिला पुलिस ने सोमवार रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक विशेष अंतर-राज्य नाका चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 375 वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली—दो चोरीशुदा बाइक और 21 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसी प्रकार यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए 27 चालान किए गए, जबकि एक वाहन को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन


100 पुलिसकर्मियों की तैनाती : पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, जिले के संवेदनशील स्थानों और पंजाब-हरियाणा सीमा पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए टीमों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि रात के समय विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें