फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परिवार सूचीकरण का तरीका बताया

Wed, 08 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन होगा। इसमें प्रगणकों को परिवार सूचीकरण का तरीका बताया गया। यह प्रशिक्षण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, डीएवी कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में संचालित किया जा रहा है।

जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें परिवार सूचीकरण, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संकलन, फील्ड वर्क की प्रक्रिया तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक जानकारी को पूरी सावधानी, पारदर्शिता और सटीकता के साथ एकत्र करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के समापन
विज्ञापन


अवसर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें