फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों को 36 ट्रांजिट टीमें पिलाएंगी पोलियो दवा

Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के करीब एक लाख पांच हजार 609 बच्चों को 36 ट्रांजिट टीमें 620 बूथों पर पोलियोरोधी की खुराक पिलाएंगी।

यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी। वह लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में बोल रही थीं। इसमें तीन दिन तक चलाए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने संबधित विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारी इसको गंभीरता से लें और अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाते हुए अभियान को सफल बनाएं। कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाए। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी अपील की कि वे शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं व इस जनहित के कार्य को सफल बनाएं।

डीसी ने बताया कि अभियान के तहत 620 बूथ बनाए गए हैं जहां पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य होगा। इसके अलावा जिले में 48 मोबाइल टीमें और 36 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। इस कार्य में 112 सुपरवाइजर भी अपनी भूमिका निभायेंगे। डीसी ने जिला पंचायत विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी ग्राम पंचायतों को पोलियो अभियान के बारे में गांव में मुनादी करवाना सुनिश्चित करें। वहीं, आठ दिसंबर को गांव में सरपंच या पंच से अभियान की शुरूआत करवाएं।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में बच्चों को इस बारे जागरूक करें और जागरूकता रैली आदि निकलवाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 8 दिसंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को खुला रखें और आशा वर्कर लोगों को प्लस पोलियो अभियान के बारे में जागरूक करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदू ईंट भट्ठे व स्लम एरिया विशेष रूप से फोकस करें। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ईंट के भट्ठों पर बच्चों की संख्या का भी डाटा तैयार करें, ताकि एक भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने रोडवेज जीएम को निर्देश दिए कि वे बस स्टैंड पर ऑडियो व वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए और ट्रांजिट टीमों को बसों में वैक्सीनेशन में सहयोग करें। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला, डीईओ रामदिया, ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें