कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत अव्वल रहे 36 राजकीय और निजी विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम में 13 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक रामनिवास वशिष्ठ ने बताया कि
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में जिले के इन विद्यालयों को चयनित किया है। करीब तीन महीने पहले पुरस्कार के लिए स्कूलों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें करीब 250 स्कूलों ने आवेदन किया था। इसमें नौ निजी और 27 सरकारी विद्यालय हैं। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि सम्मान समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। विभाग ने सम्मान समारोह के कार्यक्रम के लिए 56 हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, हेड मास्टर, अध्यापक व परियोजना परिषद की जिला स्तरीय टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा फाइव स्टार रेटिंग सम्मान
- आरोही स्कूल ग्योंग
- आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा
- दि आर्यन इंटरनेशनल स्कूल
- सिल्वर ऑक स्कूल
- दर्शन अकादमी कैथल
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुमाड़ा
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिल्लोंवाली
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर