फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में 36 एमएम बारिश, ओलों से सब्जियों को क्षति

Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार रात बारिश से तापमान गिर गया। सीवन और कैथल क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक पूंडरी में 36 और सबसे कम कलायत में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वीरवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जिले में कुल 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह औसतन 13.5 एमएम रही। जिले के कई क्षेत्राें में वीरवार को रात 11 बजे शुरू हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से सब्जियों की फसल को भी नुकसान होने का अंदेशा है।

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। वीरवार रात करीब 11 बजे माैसम बदल गया और तेज बारिश का दौर भी शुरू हो गया।

तेज हवा चलने से अनेक जगह पर पेड़ भी टूट कर गिर गए। इससे बिजली सेवा भी बाधित हो गई। मौसम विभाग ने आठ मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।
यहां हुई इतनी बारिश
स्थान मिमी बारिश

कैथल 06

राजौंद 34

सीवन 08

पूंडरी 36

गुहला-चीका 04

कलायत 03

ढांड 04

राजौंद में अधंड से 10 घंटे बाधित रही बिजली

राजौंद। वीरवार की रात 11 बजे आए तेज अधंड के कारण कई दुकानें के छप्पर उड़ गए। राजौंद बस स्टैंड के पास पेड़ गिर गया। करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


इससे लोगों को सुबह घरेलू कार्यों में काफी समस्या आई। अंधड के बाद हुई बरसात से लोगों को पिछले कई दिन से पड़ रही गर्मी से भी राहत महसूस हुई। बारिश से एकदम मौसम बदल गया। पानी निकासी न होने के कारण कई घरों व गलियों में पानी भर गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें