फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में तीन दिन में 35 सर्जरी

Thu, 20 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल तंवर
विज्ञापन

कैथल। आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में 12 प्रकार की सर्जरी बंद होने के बाद मरीज अब जिला नागरिक अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं। 22 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों की सर्जरी निःशुल्क की जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिनों में अब तक 35 सर्जरी की जा चुकी हैं। बढ़ते दबाव को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दोनों शिफ्टों में ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। अभी 15 मरीज चार दिन की प्रतीक्षा सूची में चल रहे हैं।

डॉक्टरों ने ओपीडी प्रभावित न हो, इसके लिए विभिन्न प्रकार की सर्जरी के अलग-अलग दिन तय कर रखे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में मरीजों के फ्री ऑपरेशन सुचारू रूप से किए जा रहे हैं। 22 नवंबर तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है और दोनों शिफ्टों में ऑपरेशन किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्डधारी मरीज बड़ी संख्या में सर्जरी करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। संवाद

प्राइवेट अस्पतालों में बंद की गई प्रमुख सर्जरियां

g घुटना रिप्लेसमेंट

g घुटना प्रत्यारोपण

g सीमेंटयुक्त कुल्हा प्रत्यारोपण

g बिना सीमेंट वाला कुल्हा प्रत्यारोपण

g मिश्रित कुल्हा प्रत्यारोपण

g कुल्हा प्रत्यारोपण

नागरिक अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ

2 सर्जन

1 नेत्र रोग विशेषज्ञ

1 हड्डी रोग विशेषज्ञ

1 ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ

1 गायनाकॉलोजिस्ट
कार्यरत हैं और सभी आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी अभियान में योगदान दे रहे हैं।

आयुष्मान योजना का जिला स्तर पर दायरा

g यह योजना वर्ष 2018 में शुरू की गई थी।

g जिले में आयुष्मान योजना से 28 सरकारी और गैर-सरकारी अस्पताल जुड़े हुए हैं।

g अब तक 6.5 लाख से अधिक लोग इस योजना में पंजीकृत हैं, जबकि लगभग 50 हजार मरीज इसका लाभ उठाकर अपना उपचार करा चुके हैं।

पीएमओ बोले—मरीजों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

पिछले तीन दिन में हुई सर्जरियों का ब्योरा

तारीख

सर्जरी हुई

g 17 नवंबर
18

g 18 नवंबर
13

g 19 नवंबर
4

कुल 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें