कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में जिला बास्केटबॉल खेल संघ की ओर से होने वाली राज्यस्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को लड़के और लड़कियों के ट्रायल लिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक समिति के सदस्य सुनील चौधरी और पंकज बंसल ने किया। इसमें जिलेभर से 45 लड़के और 26 लड़कियों ने ट्रायल दिए। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 लड़के और 16 लड़कियों का चयन किया गया। अब दोनों टीमें तीन से पांच मई तक कैथल में होने वाली बास्केटबॉल की राज्यस्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगी। चयन किए गए सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता तक अभ्यास जारी रखेंगे। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल खेल संघ के सचिव डॉ. गुरदीप भोला ने दी। इस मौके पर प्रो. गुरदीप भोला, कोच अनूप धीमान, सतपाल शर्मा, राजेश गिल मौजूद रहे।