फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र विवि की टॉप-20 सूची में आईजी की 33 छात्राएं

Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय (आईजी कॉलेज) की बीए प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कॉलेज का परचम लहराया। टॉप-20 सूची में आईजी की 33 छात्राएं शामिल हैं।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि इनमें टॉप-10 में नौ छात्राएं और शेष 24 छात्राओं ने 11 से 20 की सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम विश्वविद्यालय एवं हरियाणा में चमकाया है।
विज्ञापन


टॉप-10 में शामिल छात्रा प्रिया ने 450 में से 376 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कोमल ने 346 अंकों के साथ छठा स्थान, काजल ने 369 व मुस्कान ने 343 अंकों के साथ सातवां स्थान, काजल देवी ने 342 अंकों के साथ आठवां स्थान व कर्मजीत ने 395, अंकिता व पिंकी ने 361 एवं तमन्ना ने 335 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज व अभिभावकों का मान बढ़ाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टॉप 10 के साथ-साथ 11 से 20 वें स्थान पर भी 24 छात्राओं ने उच्च कोटि का प्रदर्शन किया।

इसके अंतर्गत 11वें स्थान पर तीन छात्राएं, 13 वें स्थान पर चार छात्राएं, 14 वें स्थान पर दो, 15 वें स्थान पर तीन, 16वें स्थान पर चार, 17वें स्थान पर चार, 19वें स्थान पर एक छात्रा व 20 वें स्थान पर तीन छात्राएं रहीं।

कॉलेज प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि संस्कृत विषय में छात्रा अंजलि व जागृति ने 100 में से 100 अंक, कामर्शियल आर्ट में छात्रा रवीना ने 170 में से 170, भूगोल में छात्रा नेहा ने 130 में से 129 व कंप्यूटर साइंस में पिंकी ने 110 अंक प्राप्त किए। इन चार विषयों में विश्वविद्यालय में विषय अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं भी हमारे ही महाविद्यालय से है।

महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि आप सभी की कड़ी मेहनत ने इस शिक्षण संस्थान के अहम उद्देश्य को चरितार्थ कर दिया है। प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी जॉइंट सेक्रेटरी सतीश चावला व मैनेजमेंट सदस्य पुनीत गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संजीव मिगलानी, सुनील मिगलानी व राजन मिगलानी ने भी सभी को बधाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज सांयकालीन सत्र की प्रभारी सुरभि शर्मा, कॉर्डिनेटर श्वेता तंवर व स्टाफ सदस्यों से डॉ. मोनिका गुगलानी, डॉ. दीपा, रश्मि शर्मा, अलका गोयल, सुदेश, सृष्टि, डॉ. सिलेंद्र, रेनू बाला, डॉ. आरती चावला, रेनू शर्मा, नीरू गर्ग, सुरेश, अरुणा, गीतांजलि व सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें