फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनैतिक कार्य करवाने में सह-संचालक काबू

Fri, 01 Dec 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैफे में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने कैफे सह-संचालक आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन के सुरक्षा एजेंट ने अंबाला रोड कैथल स्थित एक कैफे के मालिक मुकेश कुमार व उसके पार्टनर विशाल के खिलाफ अनैतिक कार्य की शिकायत की। सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह व महिला थाना एसएचओ एसआई रेखा ने कैफे पर दबिश दी। वहां वहां दो महिलाएं व मुकेश मिला। पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में विशाल को पुलिस ने दबोचा। संवादएक किलो 180 ग्राम चूरापोस्त बरामद
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने गांव हरिगढ़ किंगन से एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से एक किलो 180 ग्राम चूरापोस्त व 30 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान गांव हरिगढ़ किंगन क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि हरिगढ़ किंगन निवासी जयभगवान नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने मकान पर दबिश देकर वहां से जयभगवान को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी जयभगवान के कब्जे में एक पॉलीथिन से एक किलो 180 ग्राम चूरापोस्त व 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
कैथल। थाना चीका पुलिस ने एक आरोपी को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर थेहनेवल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी बलबेहडा निवासी गुलशन कुमार को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। शराब तस्करी के एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी गांव कुलतारण निवासी राजबीर को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पुलिस के एएसआई रामफल की टीम ने 18 नवंबर को गांव जगदीशपुरा स्थित एक खेत पर दबिश दी थी। वहां प्लास्टिक ड्रम में हाथ मार रहा संदिग्ध राजबीर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था। मौके से 160 लीटर लाहन बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें