फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पानी के दुरुपयोग करने पर काटे 33 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग कलायत ने पेयजल के दुरुपयोग के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए 33 अवैध कनेक्शन काटे। जिला सलाहकार दीपक कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कुलवंत नगर में ही पीने के पानी को सब्जी की खेती में उपयोग किए जा रहे 29 अवैध कनेक्शनों को काटा।

नहरी पानी जलापूर्ति से गाड़ियां धोने वाले चार सर्विस स्टेशनों के भी अवैध कनेक्शन काटे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि कलायत शहर में नहरी पानी से जलापूर्ति दी जा रही हैं।
विज्ञापन


कलायत शहर में कुल 3669 घरेलू जल कनेक्शन हैं। इनमें से कई का दुरुपयोग खेतों में सिंचाई के लिए किया जा रहा था। विभाग ने लोगों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए समझाया कि आने वाली पीढि़यों के लिए सुरक्षित जल आवश्यक है। विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जल नीति और पेयजल के उद्देश्य की जानकारी दे रही है।
विज्ञापन


लोगों से अपील की गई है कि वे जल का दुरुपयोग न करें और जल संरक्षण को व्यवहार में लाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अवैध रूप से पीने के पानी का दुरुपयोग करता पाया जाता है तो उसका कनेक्शन काटा जा सकता है। टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-5678 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें