फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो नशा तस्करों से 32 किलो गांजा बरामद

Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्ति मुहिम के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 32 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद की है। दोनों आरोपियों को पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के पास से काबू किया गया। शाम को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस ने व्यापाक पूछताछ के लिए छह दिनों के रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगली सिरोही निवासी भूपेंद्र सिंह और अमित के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि भूपेंद्र पर वर्ष 2019 में हत्या का केस दर्ज है, जबकि अमित पर मारपीट का मामला दर्ज है। दोनों आरोपी वर्तमान में जमानत पर चल रहे थे।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने थाना सदर कैथल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने जून माह में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 16 मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया और लाखों रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया है।

डीएसपी ने बताया कि वीरवार की रात एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम पाई रोड, पूंडरी के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि भूपेंद्र और अमित वरना गाड़ी में गांजा सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने ब्रह्मानंद आश्रम के पास निगरानी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद एक वरना गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसमें से दोनों युवक नीचे उतरे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू कर लिया।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे प्लास्टिक कट्टे से छह पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 31 किलो 730 ग्राम गांजा फूल पत्ती थी।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया। पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें छह दिनों के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें