फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में रेल यात्रियों को दे रहे ठंडा जल की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि जल सेवा समिति के सदस्य गर्मी के मौसम में रेलवे यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाने की सेवा में लगे हैं। देवी दयाल, कैलाश चंद, संजय गर्ग ने बताया कि बैसाख मास शुरू होते ही श्री कपिल मुनि जलसेवा समिति पांच मास के लिए अपनी सेवा शुरू कर देते हैं। कैलाश गर्ग ने बताया कि रेलयात्रियों के मई मास से शुरू हुई जलसेवा सितंबर मास तक जारी रहती है। उन्होंने बताया कि करीब 7 वर्ष पूर्व उन लोगों ने महसूस किया कि रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की बूंद-बूंद को यात्री तरसते हैं। दोपहर के 2.30 बजे के करीब रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों की क्रासिंग होती है। भारी संख्या में रेल यात्री स्टेशन पर मौजूद होते हैं पर भीषण गर्मी में उनके पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था न थी। इस समस्या को लेकर उन लोगों ने एक संस्था गठित की जिसमें केवल सदस्यों के ही सहयोग से वे लोग दोपहर में दो घंटे के लिए रेलवे स्टेशन पर जलसेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को पिलाए जाने वाले पानी की शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है। ठंडा करने के लिए पानी में बर्फ का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। ठंडे व शुद्ध पानी के लिए बड़ा टैंक वाटर प्यूरीफाईंग प्लांट से ही भरवाया जाता है जिसे हाथों में ग्लब्स डाल कर ही लोगों को दिया जाता है। जिन यात्रियों के पास पानी लेने के लिए कोई बर्तन नही होता उनको पानी से भरी बोतलें भी सदस्यों द्वारा दी जाती हैं। जलसेवा में काला राम, राजेंद्र बंसल, संजय गर्ग, कैलाश गर्ग, देवी दयाल, मनोहर लाल, आशु राम, दीपक वर्मा भी प्लेटफार्म पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें