फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक नहीं खरीदेंगे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जिला आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला की अध्यक्षता में आढ़तियों की बैठक हुई। जिसमें ई-ट्रेडिंग में सीधा आढ़तियों को भुगतान करने व लाइसेंस न बनाए जाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस बैठक में चीका से सुरेश चंद, ज्ञानचंद गोयल, ढांड से करेशन, पूंडरी से राजेंद्र टाया, कलायत से राजेंद्र राणा सहित खरीद केंद्रों से विनोद बाबा लदाना, ऋषिपाल गुप्ता सेरहधा, विनोद बाबा लदाना, राजौंद से पिंका सहित पुरानी अनाज मंडी प्रधान तरसेम, कैथल द फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान शमशेर मित्तल सहित जिले भर की मंडियों से आढ़ती प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि आढ़तियों की मांग है कि सरकार पूर्व की तरह से ही खरीद प्रक्रिया रखे। गेहूं का भुगतान भी बीसीपीए के माध्यम से करे। जबकि सरकार आढ़ती को भुगतान करने की बात की जा रही है। वह भी तब, जब सारे माल का उठान हो जाएगा। जबकि पूर्व में बीसीपीए को भुगतान मिल जाता था और माल उठान के बाद उन्हें बीसीपीए भुगतान कर देती थी। शोरेवाला ने कहा कि कैथल मंडी के लंबित लाइसेंस भी बनाए जाएं। आढ़तियों से रोजी-रोटी छीनी जा रही है। इसके बाद आढ़ती प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी पहुंचे। जहां से सभी आढ़ती लघु सचिवालय पहुंचे। यहां आढ़तियों ने डीसी डा. प्रियंका सोनी को ज्ञापन दिया और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें