फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 11 बजे पहुंचेंगे सीवन, 2 बजे तक वापिसी...

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 11 बजे पहुंचेंगे सीवन, 2 बजे तक वापसी
विज्ञापन

चुनावी समर में सीवन में हो रही है पहली जिलास्तरीय रैली
भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया पार्टी नेताओं के साथ रैली स्थल का दौरा
फोटो संख्या-46
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को सीवन में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। करीब 2 बजे उनकी वापसी का कार्यक्रम तय है। वे सीवन में दशहरा ग्राउंड में जिला भाजपा की ओर से आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के आयोजन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने रविवार शाम आयोजन स्थल का दौरा किया। भाजपा नेताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचे अध्यक्ष ने मुख्य मंच, भाजपा नेताओं के मंच सहित अन्य आयोजनों की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सीवन पहुंच जाएंगे। अभी तक उनका अनाज मंडी में लैंडिंग के बाद सीधा रैली में पहुंचने और रैली से करीब 2 बजे तक वापसी का कार्यक्रम तय है। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मुंजाल के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली। बाद में पत्रकार वार्ता में अशोक ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा स्लेटी, महासचिव संजय भारद्वाज, वाइस-चेयरमैन मनीष कठवाड़, सतीश मुंजाल, गौरव वधवा, बलदेव राज मेहता, प्रदीप मेहता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

12 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं पंडाल में : पंडाल में करीब 12 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। साथ ही विशाल मंच सजाया गया है। गुहला हलका से हाल ही में दूसरी पार्टियों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इनमें बूटा सिंह ने इनेलो से, पूर्व विधायक अमर सिंह ढांडे के पुत्र नरेश ढांडे शामिल हैं।

‘पिछले विधानसभा में गुहला से ही जीती थी भाजपा’
फोटो नंबर-23
सीवन। कैथल जिला के तहत चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा केवल एक हलका गुहला ही सीट जीत पाई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला कैथल को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के बड़े गांव सीवन में रैली कर रहे हैं। जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने सीवन में मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में बिना भेदभाव के करवाए गए विकास व उनके कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचार जैसा आरोप नहीं लगने के कारण लोग उन्हें इमानदार मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित करते हैं। मुख्यमंत्री के सीवन आने से जिला कैथल में भाजपा की साख और बढ़ेगी। इस अवसर पर उनके साथ नरेश मुंजाल, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, अमरेंद्र खारा, मास्टर रति राम, गज्जन सिंह सैर, संजय सैनी चेयरमैन मार्केट कमेटी, संगीत बंसल, बलिहार सिंह, सतनाम सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें