फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या पर न्यू पटेल नगर की महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या पर न्यू पटेल नगर की महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एसई द्वारा तीन दिन में समाधान करवाने के आश्वासन पर हुई शांत
फोटो नंबर-42
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पीने के पानी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की बेरुखी के चलते रविवार को न्यू पटले नगर की महिलाओं ने विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। सबसे पहले कालोनी की सभी महिलाएं कालोनी में एकत्रित हुई। जिसके बाद वे विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती हुई विभाग के कार्यालय परिसर में पहुंची। इस मौके पर महिलाओं ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के कारनामें के कारण उन्हें पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। इस बारे में विभाग को कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन बावजूद इसके पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
न्यू पटेल नगर निवासी गुडी, सुलोचना, रामरती, बतेरी ने बताया कि उनकी कालोनी में पिछले छह महीने से पानी की समस्या बरकरार है। यहां पर क सप्ताह में केवल तीन दिन ही मुश्किल से पानी आता है। जिस कारण घरों में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोती, पिंकी, रानी, बबली, सुमन, अंजू ने बताया कि कुछ महीने पहले न्यू पटेल नगर कालोनी की सप्लाई पटेल नगर में स्थित विभाग के बूस्टर से होती थी। यहां से कई बार गंदे पानी की सप्लाई होती थी। लेकिन न्यू पटेल नगर के होने वाली पानी की सप्लाई देवीगढ़ के बूथ से जोड़ दी गई। जिस कारण यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा पटेल नगर में स्थित बूस्टर से पानी की पाइप जोड़ी जाए तो न्यू पटेल नगर के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
यहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं को विभाग के एसई देवीलाल ने उनकी समस्या का तीन दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें